2.5.20

बिल्ली ने किया इंसानों जैसा व्यवहार, खुद के बीमार बच्चे को लेकर पहुंच गई अस्पताल, मामला जानकार हैरान रह जाएंगे आप

बिल्ली ने किया इंसानों जैसा व्यवहार, खुद के बीमार बच्चे को लेकर पहुंच गई अस्पताल, मामला जानकार हैरान रह जाएंगे आप

सोशल मीडिया पर एक बिल्ली की तस्वीर वायरल हो रही है। बिल्ली अपने बीमार बच्चे को जबड़े लेकर अस्पताल पहुंचती है। जिसे देखकर लोग हैरान रह जाते हैं।


बीमार बच्चे को जबड़े में लेकर अस्पताल पहुंची बिल्ली! डॉक्टर हुए भावुक, देखिए तस्वीरें
कोरोना वायरस के बीच ऐसी-ऐसी तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाती है जिसे देख कोई भी भावुक हो जाए। ऐसी ही कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। एक बिल्ली अपने बीमार बच्चे को जबड़े लेकर अस्पताल पहुंचती है। डॉक्टर और अस्पताल के लोग भी इस बिल्ली को देखकर हैरान रह गए।


तस्वीर तुर्की की राजधानी  इस्तांबुल की है, ओजकन ने इसे अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया। ओजकन नामक यूजर ने लिखा, 'आज हम इमरजेंसी रूम में थे, तभी एक बिल्ली अपने बीमार बच्चे को मुंह में दबाकर ले आई। इस फोटो में जैसे ही बिल्ली अपने बच्चे को लेकर पहुंची तो हॉस्पिटल का स्टाफ चौंक गया। अस्पातल के लोग बिल्ली के बच्चे को लेकर चले जाते हैं और बिल्ली को दूध और खाना खिलाते हैं।


सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें जमकर वायरल हो रही है। सोशल मीडिया यूजर इस दृश्य को देखकर भावुक हो रहे हैं। कभी-कभी एक जानवर भी ऐसा काम कर जाता है जो इंसान के लिए उदाहरण बन जाता है। एक मां के लिए उसके बच्चे से बढ़कर और कुछ नहीं होता चाहे वह कोई जानवर ही क्यों न हो। इस बात ने ये साबित कर दिया।

No comments:

Post a Comment